Uttarakhand : बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, तीन घायल

0
देहरादून में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चलते छह लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत
सांकेतिक तस्वीर

गोपेश्वर| उत्तराखंड के चमोली जिले से दुःखद खबर सामने आ रही हैं, यहां गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग देर रात हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल है जिन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया हैं।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर के पास बोलेरो वाहन संख्या यूके-11-टीए-8055 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया था। वाहन में पांच लोग सवार थे। जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी थी और एक की अस्‍पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। तीन घायलों का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार चल रहा है।

दुर्घटना में 32 वर्षीय रोहित पुत्र पान सिंह निवासी-नेल कुड़ाव थाना चमोली की घटना स्‍थल पर और संतोष पुत्र विजय सिंह निवासी शैल कुडाव की श्रीनगर बेस चिकित्सालय ले जाते वक्त कर्णप्रयाग में मौत हो गई। दुर्घटना में मुकेश, मनोज और अन्‍य सवार घायल है।

मुख्यमंत्री धामी ने 10 अन्य इलेक्ट्रिक बसों का किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें