HomeUttarakhandHaridwarUttarakhand : जंगली पत्तियां खाने से दो मासूमों की मौत, दो की...

Uttarakhand : जंगली पत्तियां खाने से दो मासूमों की मौत, दो की हालत गंभीर

रुड़की (हरिद्वार)| बुग्गावाला क्षेत्र के जंगल में रहने वाले गुर्जर डेरे के चार बच्चों ने शुक्रवार शाम को जंगली पौधे की पत्तियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्चों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र के बुधवाशहीद गांव के पास जंगल में दो गुर्जर परिवारों का डेरा है। इमरान और सद्दाम गुर्जर परिवार के साथ डेरे में रहकर दूध बेचकर भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार शाम को करीब चार बजे दोनों परिवारों के बच्चे शीबू (6), साफिया (6), बशीर (5) और आशिफा (6) डेरे के पास घूमते हुए जंगल की तरफ चले गए। वहां उन्होंने किसी जंगली पेड़ की पत्तियों का सेवन कर लिया। इससे उन्हें उल्टी होने लगी और वो बेहोश हो गए। कुछ देर बाद परिजन बच्चों को ढूंढते हुए जंगल की तरफ पहुंचे तो उनकी हालत बिगड़ती देख बुग्गावाला ले जाकर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

बच्चों के दादा मोहम्मद हनीफ ने बताया कि इलाज के दौरान शीबू पुत्री सद्दाम की मौत हो गई। शनिवार सुबह साफिया पुत्री इमरान ने भी दम तोड़ दिया। दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं बशीर और आशिफा की हालत बिगड़ने पर आशिफा को देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल और बशीर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

उत्तराखंड : हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, पोते ने की दादा की इच्छा पूरी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments