HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां स्कूल के बाहर छात्र को मारा चाकू, मौके...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां स्कूल के बाहर छात्र को मारा चाकू, मौके पर हड़कंप

हल्द्वानी अपडेट| हल्द्वानी से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां ठंडी सड़क स्थित एक स्कूल के बाहर एक छात्र को चाकू मारने की घटना सामने आई है। आनन-फानन में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी के ठंडी सड़क स्थित गुरुतेग बहादुर स्कूल के बाहर छात्रों के दो गुटों में झड़प हुई, इस दौरान एक छात्र पर चाकू से हमला किया गया। आनन-फानन में छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। छात्र का नाम सक्षम है जो गुरु तेग बहादुर स्कूल में पढ़ता है।

बताया जा रहा है कि किसी आपसी विवाद को लेकर चाकू बाजी हुई है। वहीं इस चाकू बाजी में सक्षम के साथ एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसके हाथ में चोट आई है। फिलहाल पूरी घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हल्द्वानी कोतवाल हरेंद्र चौधरी और अन्य पुलिसकर्मियों ने घटना की पूरी जानकारी ली और मामले की जांच में जुट गई है, कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया छात्र को मारने वाले बदमाश की तलाश की जा रही है, पुलिस द्वारा उसके बारे में जानकारी जुटाई जा कर रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

हल्द्वानी : व्यवसायी से अभद्रता मामले में SSP ने किया दरोगा को निलंबित

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments