HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : अब बर्बाद नहीं होगा बरसात का पानी, जाने क्या है...

हल्द्वानी : अब बर्बाद नहीं होगा बरसात का पानी, जाने क्या है रेन वाटर हार्वेस्टिंग

हल्द्वानी| बरसात के पानी को संचय करने के लिए लगातार अभियान चलते आ रहे हैं, लेकिन अब कुछ अलग होने जा रहा हैं। दरअसल नैनीताल जिले में 23 रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज का निर्माण किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बीते रोज बुधवार को विकास खण्ड कार्यालय हल्द्वानी में निर्मित रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज का स्थलीय निरीक्षण किया।

क्या है रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज | What is Rain Water Harvesting Recharge

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. तिवारी ने बताया कि जिला योजना के अन्तर्गत जनपद में 57 लाख की लागत से 23 रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज के बनने से भविष्य में भूजल के स्तर को बढ़ाने के साथ ही पानी को संचय करने से हमें पीने योग्य पानी मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि विकास खण्ड हल्द्वानी में 12, कोटाबाग में 4 तथा विकास खण्ड बेतालघाट में 7 रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज बनाये जायेंगे। ये रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज सिस्टम में टैंक के तीन हिस्से किये जायेंगे। प्रथम टैंक में बरसाती पानी संचय किया जायेगा, तथा द्वितीय टैंक में फिल्टर लगाया जायेगा तथा तृतीय टैंक में बोर लगाया जायेगा।

Rain Water Harvesting Recharge

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि भू जल स्तर को बचाये जाने के लिये रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज बनाया जाना अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज पिट के बहुत फायदे हैं। ऐसा करने से बरसाती पानी आसानी से जमीन में जा सकेगा, जिस कारण जमीन में पानी का स्तर ऊंचा होगा। इसके अलावा बरसाती पानी गलियों-नालियों में जाकर दूषित नहीं होगा।

Pandukholi: कुदरत की अद्भुत बख्शीश, नैसर्गिक सौंदर्य का पर्याय

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments