HomeUttarakhandAlmoraArjuna Award से नवाजे गये शटलर लक्ष्य सेन, गृह जनपद में हर्ष...

Arjuna Award से नवाजे गये शटलर लक्ष्य सेन, गृह जनपद में हर्ष का माहौल

ADVERTISEMENTS

Lakshya Sen Arjuna Award : अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के शटलर लक्ष्य सेन ने एक बार फिर पूरे विश्व में देश, राज्य व जनपद का नाम रोशन किया है। आज बुधवार को राष्ट्रपति भवन में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जिसके बाद से उनके गृहक्षेत्र अल्मोड़ा में हर्ष का माहौल है। लक्ष्य ने अपने दादा बैडमिंटन के द्रोणाचार्य कहे जाने वाले दादा सीएल सेन के नाम को रोशन करके दिखलाया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि बैडमिंटन कोच डीके सेन के पुत्र लक्ष्य सेन का जन्म 16 अगस्त 2001 को अल्मोड़ा में हुआ था। वह मूल रूप से जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत सोमेश्वर के ग्राम रस्यारा के रहने वाले हैं। वर्तमान में सेन परिवार अल्मोड़ा नगर के तिलकपुर मोहल्ले में निवासरत है।

ज्ञात रहे कि लक्ष्य के दादा सीएल सेन बैडमिंटन के प्रतिष्ठित खिलाड़ी रहे हैं। यदि यह कहा जाये कि लक्ष्य को बैडमिंटन खेलने की प्रेरणा व कला विरासत में ही मिली है, तो अतिशियोक्ति नहीं होगी। लक्ष्य 06 साल की आयु से ही बैडमिंटन खेलने लग गये थे।

अपने पिता डीके सेन के दिशा-निर्देशन में अल्मोड़ा में उन्होंने यह हुनर सीखा। ज्ञात रहे कि लक्ष्य ने इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिताब हासिल किये हैं। आज बुधवार को लक्ष्य को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड प्रदान किया। यह अत्यंत गौरवशाली पल रहा। इस मौके पर लक्ष्य ने इस अवार्ड को अपने दादा को समर्पित किया।

​Arjuna Awards 2022 :

⏩ सीमा पूनिया (एथलेटिक्स)

⏩ एल्डौस पाल (एथलेटिक्स)

⏩ अविनाश साबले (एथलेटिक्स)

लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)

⏩ एच एस प्रणय (बैडमिंटन)

⏩ अमित (मुक्केबाजी)

⏩ निकहत जरीन (मुक्केबाजी)

⏩ भक्ति कुलकर्णी (शतरंज)

⏩ आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज)

⏩ दीप ग्रेस इक्का (हॉकी)

⏩ सुशीला देवी (जूडो)

⏩ साक्षी कुमारी (कबड्डी)

⏩ नयन मोनी सैकिया (लानबाल)

⏩ सागर ओव्हालकर (मलखम्ब)

⏩ इलावेनिल वालारिवान (निशानेबाजी)

⏩ ओमप्रकाश मिठारवाल (निशानेबाजी)

⏩ श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)

⏩ विकास ठाकुर (भारोत्तोलन)

⏩ अंशु (कुश्ती)

⏩ सरिता (कुश्ती)

⏩ परवीन (वुशू)

⏩ मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन)

⏩ तरूण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन)

⏩ स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी)

⏩ जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)

Almora Breaking, Leopard Attack : बुजुर्ग को तेंदुवे ने बनाया निवाला, घर से मात्र 01 किमी की दूरी पर मिला शव

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments