मातम में बदलीं खुशियां : भतीजे की शादी में नाच रहे फूफा की अचानक मौत

0
मातम में बदलीं खुशियां : भतीजे की शादी में नाच रहे फूफा की अचानक मौत
Image Source : TWITTER

उत्तर प्रदेश| मौत कब आ जाए इसका कुछ कहा नहीं जा सकता, इसका सीधा उदाहरण उत्तर प्रदेश के वाराणसी में घटी घटना है। दरअसल वाराणसी में भतीजे की शादी में नाचते-नाचते उसके फूफा की मौत हो गई। बारात में शामिल लोगों को लगा कि वह डांस स्टेप कर रहे हैं। हालांकि जब कुछ देर नहीं उठे तो परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम मनोज विश्वकर्मा था, उनकी उम्र 40 साल थी। वे ज्वेलरी का कारोबार करते थे। इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है।


ADVERTISEMENTS

भतीजे की शादी में डांस कर रहे थे फूफा

25 नवंबर को वाराणसी के बड़ी पियरी इलाके के रहने वाले मनोज अपने साले के लड़के यानी भतीजे की शादी में मंडुआडीह आए थे। यहां बारात की निकासी हो रही थी। बारात लखनऊ जाने वाली थी। दूल्हे के रिश्तेदार ढोल पर नाच रहे थे। फूफा मनोज भी डांस करने लगे। 5-7 मिनट डांस करते ही वे गिर पड़े। 5 सेकेंड से भी कम समय में उनकी मौत हो गई।

कार्डियक अरेस्ट या कुछ और? पोस्टमॉर्टम में पता चलेगा

मनोज के साथ डांस कर रहीं महिलाएं पहले तो यह समझीं कि वह कोई नया डांस स्टेप कर रहे हैं, मगर जब फर्श पर गिरने की तेज आवाज आई तो लोगों को कुछ शक हुआ। उन्होंने पहले आवाज देकर उठाया, लेकिन जब कोई हरकत नहीं हुई तो उनको पास जाकर उठाने की कोशिश की, पर मनोज के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आशंका है कि नाचने के दौरान ही मनोज को कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर उनकी मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

मनोज को नहीं थी कोई हेल्थ प्रॉब्लम

मनोज को डांस करना काफी पसंद था। वह शादियों-पार्टियों में अक्सर डांस किया करते थे। सोशल मीडिया पेज पर भी वह नाच-गाने का वीडियो-फोटो शेयर करते रहते थे। मनोज के पड़ोसियों ने बताया कि उनको कोई हेल्थ प्रॉब्लम नहीं थी।

समधी को मंच पर चप्पल से पीटा : श्रद्धा को इंसाफ दिलाने के लिए हुआ था कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS