HomeUttarakhandAlmoraखुशी की लहर : अल्मोड़ा विवि वजूद में आने से एबीवीपी ने...

खुशी की लहर : अल्मोड़ा विवि वजूद में आने से एबीवीपी ने किया खुशी का इजहार, मिठाई बांटी

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा को विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने पर यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। इससे कुमाऊं के पर्वतीय जिलों के छात्र—छात्राओं को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं करीब ही मुहैया हो जाएंगी।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा में मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सालों के प्रयासों के बाद अल्मोड़ा विश्वविद्यालय बन सका है। अब इस क्षेत्र में नई—नई सुविधाएं जुटेंगी। सीमांत क्षेत्रों के छात्र—छात्राओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मगर अब यह समस्याएं काफी हद तक सुलझ जाएंगी। वहीं रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही सीमांत जिलों में दो कैंपस कालेज बनने से नई सुविधाएं मिलेंगी और नये—नये विषय व पाठ्यक्रम खुलेंगे। इससे पहाड़ से पलायन में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि नया विश्वविद्यालय बनने से शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र—छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। खुशी का इजहार करने वालों में विभाग संगठन मंत्री प्रशांत, कुमाऊं सह संयोजक निर्मल सिंह तड़ागी, आशीष जोशी, कृष्णा नेगी, अनिल कनवाल, पंकज बोरा, राहुल कनवाल, गणेश जोशी, सचिन, अमन कनवाल, ऋषभ रौतेला, विवेक रावत आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments