HomeAccidentदुःखद: पिथौरागढ़ से लालकुआं रिश्तेदारी में आए युवक की हादसे में मौत

दुःखद: पिथौरागढ़ से लालकुआं रिश्तेदारी में आए युवक की हादसे में मौत

किच्छा/लालकुआं| ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, यहां बीते दिन ही अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई थी। आज फिर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
पवन जोशी (फाइल फोटो)

मिली जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय पवन जोशी पुत्र हेम चंद जोशी निवासी डीडीहाट पिथौरागढ़ दो दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी में लालकुआं आया हुआ था। वह किच्छा होते हुए शुक्रवार शाम अपने एक मित्र के साथ रुद्रपुर जा रहा था। किच्छा में नालंदा स्कूल पार करते समय अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में पवन जोशी घायल हो गया, जबकि उसका मित्र बाल-बाल बच गया। टोल की एंबुलेंस के माध्यम से घायल पवन जोशी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिश्तों का खून! मामी के प्यार में पागल भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट, पढ़ें पूरी खबर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments