HomeUttarakhandAlmoraराष्ट्रीय संविधान दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस ने ली संविधान की सम्प्रभुता की...

राष्ट्रीय संविधान दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस ने ली संविधान की सम्प्रभुता की शपथ

✒️ बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा पुलिस के समस्त थाना, पुलिस लाईन, फायर स्टेशन, पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारीगणों ने राष्ट्र के संविधान निर्माताओं को स्मरण कर संविधान की एकता, अखंडता व सम्प्रभुता को बनाये रखने हेतु संविधान दिवस की शपथ ली।

सभी पुलिसकर्मियों ने यह भी संकल्प लिया कि वह अपने प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने और देश में शांति, उन्नति और समृद्धि को बढ़ाने का निरन्तर प्रयास करेंगे। इस मौके पर ”भारत का संविधान हमें देता है संदेश, हम सब हैं बाद में, सबसे पहले है देश” का नारा भी लगाया गया।

राष्ट्रीय संविधान दिवस पर शपथ लेते अल्मोड़ा पुलिस के जवान
राष्ट्रीय संविधान दिवस

यह भी जानिये

A frequently asked questions (FAQ)

प्रश्न – 26 नवंबर संविधान दिवस क्या है ?

उत्तर – भारतीय नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को कायम रखने के लिए यह मनाया जाता है। दरअसल, 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इस दिवस को हर साल 26 नवंबर को मनाये जाने की परंपरा कायम है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर, 2015 को इसका आदेश दिया था।

प्रश्न – राष्ट्रीय संविधान दिवस क्या है ?

उत्तर – भारतीय संविधान के प्रति आस्था रखने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। हर साल 26 नवंबर को इसे सरकारी स्तर पर आयेाजित किया जाता है। यह एक तरह से भारतीय संविधान व इसके संस्थापकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का माध्यम है।

प्रश्न – हम संविधान दिवस क्यों मनाते हैं ?

उत्तर – 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया और यह 26 जनवरी 1950 को लागू किया। तब से इस दिवस को हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। यह भारतीय संविधान के प्रति भारत देश वासियों के सम्मान का प्रतीक है।

प्रश्न – संविधान के असली निर्माता कौन हैं ?

उत्तर – डॉ. भीम राव अंबेडकर भारतीय संविधान के असली निर्माता हैं। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। वह संविधान निर्माता के अलावा एक अर्थशास्त्री भी थे। आज जब भी भारतीय संविधान की बात है बाबा साहेब के नाम का जिक्र भी आ जाता है।

प्रश्न – संविधान के पहले पेज पर किसकी फोटो है ?

उत्तर – बहुत कम लोगों को पता होगा कि भारतीय संविधान की मूल प्रति में हिंदू धर्म के आराध्यक्ष भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की तस्वीर लगी हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments