HomeAccidentभवाली-अल्मोड़ा एनएच पर खाई में गिरी कार, 01 की मौत, 02 गंभीर

भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर खाई में गिरी कार, 01 की मौत, 02 गंभीर

सीएनई रिपोर्टर, भवाली

यहां भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के समीप एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके 18 जे 5712 में सवार 03 लोग बरेली से लीती कपकोट बागेश्वर जा रहे थे। आज शुक्रवार सुबह राजमार्ग में निगलाट के नजदीक अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस बीच आस-पास के लोग मदद को दौड़े। इस बीच सड़ग मार्ग से गुजर रहे सेना के जवानों और स्थानीय लोगों ने खाई में उतर कर वाहन सवार तीनों को खाई से बाहर निकाला।

जिसके बाद तीन घायलों को 108 की मदद से सीएचसी भवाली पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने वाहन चालक को मृत घोषित कर दिया। इधर ग्राम प्रधान निगलाट पंकज निगलटीया ने बताया कि वाहन में चालक सहित कुल तीन यात्री थे। जैसे ही कार खाई में गिरी ग्रामीण मदद को दौड़े। संचो से वहां सेना के जवान भी पहुंच गये। सभी घायलकों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया गया, लेकिन चालक की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी, घायल व मृतकों के संबंध में मालूमात की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments