यहां होटल रंजना में हुई शोक सभा में नगर क्षेत्र के पत्रकार नवीन उपाध्याय की माता मुन्नी देवी उपाध्याय (70 वर्ष) के हुए आकस्मिक निधन पर पत्रकारों ने गहरी शोक संवेदना जाहिर की है।
यहां रंजना होटल में हुई शोक सभा में तमाम मीडिया कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि नवीन उपाध्याय की माता का हल्द्वानी में आकस्मिक निधन हो गया है। वह परम पिता से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र रावत, चंदन नेगी, दीपक मनराल, निर्मल उप्रेती, नसीम अहमद, पवन नगरकोटी, देव सिंह, मोहित अधिकारी, मुकेश जोशी, अभिषेक साह, कमलेश कनवाल, संतोष बिष्ट, शिवेंद्र गोस्वामी आदि मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।