उत्तराखंड : एक और वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

0
UP News : ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे परिवार को रौंदा; तीन मासूमों की मौत, मां-बेटी गंभीर घायल
सांकेतिक फोटो

चमोली| उत्तराखंड के चमोली जिले में एक ओर हादसा हो गया। यहां गोपेश्वर पोखरी मोटर मार्ग त्रिशूला के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने थाना पोखरी पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। जिस पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।


ADVERTISEMENTS

आज सोमवार सुबह 9 बजे के करीब गोपेश्वर पोखरी मोटर मार्ग त्रिशूला के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

कार में अनिल सेमवाल निवासी छेमी और संजय गणाई जोशीमठ सवार थे, दोनों की ही मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ये लोग त्रिशूला से देवखाल जा रहे थे।

उत्तराखंड (दुःखद) : चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS