HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : यातायात सुधारने को लेकर जल्द चलेगा अभियान

लालकुआं ब्रेकिंग : यातायात सुधारने को लेकर जल्द चलेगा अभियान

ADVERTISEMENTS

लालकुआं| नगरवासियों के लिए नासूर बन रही शहर कि यातायात व्यवस्था पर लालकुआं पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए सड़कों के दोनों और आड़े तिरछे अवैध रूप से खड़े हो रहे टेम्पो व ट्रकों सहित अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर हटाया जायेगा।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, उन्होंने कहा कि इससे लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है उन्होंने कहा कि जनसहयोग के बिना इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकाला जा सकता है।

यहां अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में लालकुआं पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए लालकुआं पुलिस द्वारा अपराधियों कि धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लगातार अवैध कच्ची शराब तस्कर, वाहनों चोर, ड्रग्स व स्मैक तस्करों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है उन्होंने कहा कि लालकुआं पुलिस पिछले दो महीनों में कई अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों को जेल भेज चुकी है तथा अन्य अपराधियों कि धरपकड़ के लिए मुखबिरों से सहयोग लिया जा रहा है।

उन्होंने शहर कि बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए सड़कों के दोनों और आड़े तिरछे अवैध रूप से खड़े हो रहे टेम्पो व ट्रकों सहित अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर हाल में हटाया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा जल्दी ही अभियान चलाकर कार्यवाही कि जायेगी।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों को किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों ना हो।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments