HomeUttarakhandNainitalजोर-शोर से निकली भारत-जोड़ो यात्रा, शिव मंदिर खैरना में हुआ समापन

जोर-शोर से निकली भारत-जोड़ो यात्रा, शिव मंदिर खैरना में हुआ समापन

ADVERTISEMENTS

✒️ जिला कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर गरमपानी से निकली यात्रा

✒️ अंकिता हत्याकांड का मुद्दा दबाने का लगाया आरोप

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। गरमपानी से निकली इस यात्रा का खैरना स्थित गुफा महादेव मंदिर में समापन हुआ। यात्रा में अन्य राष्ट्रीय मसलों पर चर्चा के अलावा अंकिता हत्याकांड के मामले को दबाने का मुद्दा छाया रहा।

गत दिवस स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर गरमपानी खैरना में जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल तथा पूर्व विधायक संजीव आर्य की अध्यक्षता में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही ‘भारत जोड़ो नरफत छोड़ो’ यात्रा का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान गरमपानी पार्किंग स्थल से खैरना स्थित गुफा महादेव मंदिर तक यात्रा निकली। जिसके बाद गुफा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यात्रा का समापन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की कथित दमनकारी नीति, नफरत, झूठ व विकास विरोधी नीतियों को आम जनमानस के बीच ले जाने का संकल्प लिया। अंकिता हत्याकांड पर सरकार द्वारा मामले को दबाने की कोशिश का मामला पूरी यात्रा में छाया रहा। वहीं, पंचायती राज में ग्राम पंचायतों के साथ अनदेखी, बेरोजगारी, महंगाई की मार को लेकर सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, कालाढूंगी पूर्व विधायक प्रत्याशी महेश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री खष्टि बिष्ट व जमुना दत्त कत्यूरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गरमपानी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments