HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिली युवक की लाश,...

हल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिली युवक की लाश, मिला सुसाइड नोट

हल्द्वानी अपडेट| आज रविवार सुबह तड़के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के पास हल्द्वानी-लालकुआं रेलवे ट्रैक पर पटरी के बीचो बीच एक अज्ञात युवक की दो हिस्सों में कटी संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। फिलहाल युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि सूचना मिली कि इंदिरा नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़ी हुई है, युवक की लाश के पास से एक मोबाइल फोन व एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या की होगी। बरामद मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा हुआ है जिसके चलते किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र किया गया है लेकिन उसमें उसका कोई एड्रेस नहीं लिखा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। मृतक युवक की उम्र करीब 27 साल के आसपास बताई जा रही है। युवक की शिनाख्त होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

नहीं रहीं एक्ट्रेस तबस्सुम, 78 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments