HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: दूसरे रोज ​मनिआगर से निकला कांग्रेसजनों का हुजूम

अल्मोड़ा: दूसरे रोज ​मनिआगर से निकला कांग्रेसजनों का हुजूम

— पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा में मनियागर से यात्रा आरंभ हुई। जिसमें सैकड़ों कांग्रेसजनों ने हिस्सा लिया। यात्रा का नेतृत्व विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया।

मनियागर से निकली यह यात्रा 22 किलोमीटर की थी। यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह—जगह रुककर जनता को बेतहाशा महंगाई, बेरोज़गारी, ध्वस्त होती कानून व्यवस्था, भर्ती घोटालों के बारे में बताया। इस दौरान भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारे गुंजायमान रहे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर के पूर्व विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, जो स्पष्ट करता है कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से खिन्न है। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार के रहते बेऱोजगारी, महंगाई चरम पर है और कानून व्यवस्था ध्वस्त है। साथ ही भर्तियों में घोटाला कर युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात किया जा रहा है।

यात्रा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिशन सिंह बिष्ट, भारत जोड़ो यात्रा के जागेश्वर प्रभारी गोपाल सिंह चौहान, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन दीवान सिंह भैंसोड़ा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह बनोला, बहादुर राम आर्य, धौलादेवी ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर कांडपाल, कुंदन सिंह रौतेला, राजेश, हरिमोहन भट्ट, रोहित भट्ट, पवन, दीवान राम आर्य, गंगा सिंह, पवन गैंडा, शेखर पाण्डे, किशन राम, राजेंद्र प्रसाद, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष महिपाल प्रसाद, पंकज आर्य, पूरन पाटनी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, गोपाल सिंह, बच्ची सिंह, वीरेंद्र सिंह, नवीन आर्य, रोशन कुमार, जगदीश, रमेश राम, परमेश कुमार, कमल किशोर, विप्लव प्रकाश, पवन टम्टा, महेश लाल, शंकर राम, गोपाल राम, कैलाश राम, नीरज कुमार, आनंद राम, गिरीश सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments