HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा के कुमाउनी रचनाकार शिवदत्त पांडे शब्द चित्र लेखन पर पुरस्कृत

अल्मोड़ा के कुमाउनी रचनाकार शिवदत्त पांडे शब्द चित्र लेखन पर पुरस्कृत

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां जनपद के कफलनी, दन्या निवासी कुमाउनी रचनाकार शिवदत्त पांडे शब्द चित्र लेखन पुरस्कार से नवाजे गये हैं। उन्हें कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी, डीनापानी, अल्मोड़ा की ओर से हल्द्वानी में हुए कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया है।

संस्था द्वारा हल्द्वानी के हीरा नगर स्थित पर्वतीय उत्थान मंच हुए कार्यक्रम में शिवदत्त पांडे पुत्र स्व. भवानी दत्त को देवकी नंदन भट्ट ‘मयंक’, तीनपानी, हल्द्वानी की मदद से चली लोकमणि भट्ट स्मृति शब्द चित्र लेखन पुरस्कार प्रदान किया गया। शिवदत्त पांडे ने कुमाउनी पत्रिका ‘पहरू’ के लिए शब्द चित्र की रचना की है। जिसका विषय ‘पार कुडिक, तिलाग आम’ है। इस शब्द चित्र पर उन्होंने आलेख का लेखन किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष देव सिंह पिलख्वाल व सचिव डॉ. हयात सिंह रावत ने शिवदत्त पांडे के प्रयास की भरपूर सराहना की। उनका आलेख पत्रिका के आगामी अंक में प्रकाशित होगा। इसके अलावा पिथौरागढ़ से पवनेश ठकुराठी व बागेश्वर के कुंदन सिंह रावत को उक्त शब्द चित्र पर पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कार स्वरूप श्री पांडे को प्रमाण पत्र व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments