HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : अब बढ़ेगी सरकारी कार्यालयों में फाइलों की चाल, समूह...

ब्रेकिंग न्यूज : अब बढ़ेगी सरकारी कार्यालयों में फाइलों की चाल, समूह ग व घ के 75 प्रतिशत कर्मचारी आएंगे आफिस

हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शासन से जारी आदेशों के क्रम में जनपद के सभी कार्यालयों में समूह ग और घ के 75 प्रतिशत कर्मचारी उपस्थिति होने के आदेश से जारी किये। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पहले जो कार्यालयों में उपस्थिति केवल 50 प्रतिशत थी शासकीय कार्यो को गति देने के लिए कर्मचारियों की उपस्थिति में बढोत्तरी की गई है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था वाली महिला कर्मचारी, 10 वर्ष से कम उम्र की महिला कार्मिकों, 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारी, गम्भीर बीमारी से ग्रसित कर्मचारियों को छूट रहेगी।

ADVERTISEMENTS

महिला कार्मिको को विशेष परिस्थिति में ही कार्यालय में बुलाया जाये। उन्होंने बताया कि शासकीय बैठकों में कम से कम 2 गज की दूरी का अनुपालन हो, फेस मास्क,फेस कवर का उपयोग अनिवार्य रूप से हो, बैठक में केवल जरूरी अधिकारी-कर्मचारी ही उपस्थित हो तथा बैठक कक्ष को नियमानुसार सैनिटाइज किया जाय, कक्षो में वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था हो। उन्होने सभी अधिकारियों को निदेश दिये है कि शासनादेश के अनुसार सभी व्यवस्थाऐ एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments