HomeUttarakhandAlmoraभूकंप से डोली उत्तराखंड की धरती, 6.3 रिक्टर स्केल रही तीव्रता

भूकंप से डोली उत्तराखंड की धरती, 6.3 रिक्टर स्केल रही तीव्रता

ADVERTISEMENTS

✒️ अल्मोड़ा में घरों से बाहर निकल आये लोग

✒️ नेपाल में 06 की मौत

✒️ भारत के 07 राज्यों में भूकंप के झटके

गत रात्रि 1 बजकर 58 मिनट पर धरती कांप उठी। देश में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार , मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई शहरों में भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड में रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.3 नापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल रहा, जहां के दोती में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तराखंड की यदि बात करें तो यहां रात 01 बजकर 58 मिनट पर भूकंप का तीव्र झटका महसूस किया गया। जिसके बाद दहशत में आये लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल पड़े। जिस समय भूकंप से धरती डोली तब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। अचानक लोग नींद से जागे और भूकंप का अंदेशा होन पर काफी देर तक दहशत में रहे। सुबह से लोग एक-दूसरे को फोन कर मामले की जानकारी लेते दिखे।

इधर एएनआई के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल था और रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.3 नापी गई है। यह केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर भीतर था। वहीं भूकंप का दूसरा केंद्र पिरौरागढ़ रहा। पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह 6.27 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों की तीव्रता 4.3 थी।

नेपाल में हुआ नुकसान

नेपाल में भूकंप से जान-माल का नुकसान हुआ है। यहां के डोटी में भूकंप के बाद एक मकान गिर जान से 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 घालय हैं। डोटी में 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं।

उत्तराखंड भी भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है और इसे सिस्मिक जोन फोर में शामिल किया गया है। मंगलवार देर रात आए भूकंप ने सालों पहले उत्तरकाशी में आये भूकंप की याद ताजा कर दी, तब उत्तरकाशी में भूकंप से भारी तबाही हुई थी। हालांकि गृह मंत्रालय के कंट्रोल रूम के अनुसार उत्तराखंड सहित भारत में कहीं भी भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

अल्मोड़ा में रहीं जबरदस्त दहशत

बता दें कि अल्मोड़ा को भी भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील बताया गया है। भूकंप आने पर रात 1 बजकर 58 मिनट पर लोग घरों से बाहर निकल आये। तमाम लोगों में धरती डोलने के बाद काफी दहशत देखी गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments