HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 12 नवंबर को समारोहपूर्वक मनाई जाएगी क्रांतिदूत स्व. धौनी की पुण्यतिथि

अल्मोड़ा: 12 नवंबर को समारोहपूर्वक मनाई जाएगी क्रांतिदूत स्व. धौनी की पुण्यतिथि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सालम समिति अल्मोड़ा की राम सिंह धोनी पुस्तकालय सभागार में बैठक हुई। जिसमें प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश को जय हिंद का नारा देने वाले क्रांति दूत स्व. राम सिंह धोनी की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई। यह पुण्य तिथि कार्यक्रम आगामी 12 नंवबर को होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बैठक में तय किया कि जिला पंचायत परिषद धारानौला में 12 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से स्व. धौनी की 92वीं पुण्य तिथि कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक के जरिये सभी राजनीतिक, सामाजिक व कर्मचारी संगठनों से अधिकाधिक संख्या में इसमें भागीदारी करने की अपील की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा, डॉ. जेसी दुर्गापाल, लोकमणि भट्ट, सचिव अमरनाथ रजवार, कोषाध्यक्ष विनोद जोशी, परमेंद्र बिष्ट व नंदन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments