HomeUttarakhandBageshwarBreaking News : जुआ खेलते 10 लोग दबोचे, 41 हजार की नगदी...

Breaking News : जुआ खेलते 10 लोग दबोचे, 41 हजार की नगदी बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दस लोगों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से चालीस हजार की नगदी भी बरामद की गई है।

कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि बालीघाट छोटे पुल के पास तप्पड़ पर लंबे समय से जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थी, किंतु आए दिन गश्ती के दौरान जुआरी भाग जा रहे थे। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और 10 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।इन आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी तथा 41,410 रुपये बरामद हुए हैं। जिसके आधार पर इनके खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में कोतवाल कैलाश सिंह नेगी, उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट, नरेन्द्र गोस्वामी, महेन्द्र सिंह जीना, गिरीश बजेली, तारा सिंह गढ़िया, सुबोध रावल, धन सिंह आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments