HomeUttarakhandAlmoraविभिन्न मुद्दों को जन—जन तक पहुंचाएगी कांग्रेस: करन माहरा

विभिन्न मुद्दों को जन—जन तक पहुंचाएगी कांग्रेस: करन माहरा

— अल्मोड़ा में आयोजित अहम् बैठक में पहुंचे 06 जिलों के कांग्रेस नेता
— जोश भरते हुए संगठन की मजबूती के लिए हुआ गहन मंथन
— उत्तराखंड में माणा गांव से 07 नवंबर को शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आज कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कांग्रेस के कई दिग्गज एवं 06 जिलों के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी अल्मोड़ा में जुटे। यहां आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती व भावी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट गहन—मंथन हुआ। प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। निर्णय लिया कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड में महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती घोटाला एवं जर्जर कानून व्यवस्था को जनता के सामने रखेगी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज सरस्वती इन वैंकट हाल धारानौला अल्मोड़ा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं ने अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत व चमोली जिलों के वरिष्ठतम नेताओं, पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें संगठनात्मक बिंदुओं पर मंथन के साथ ही संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उत्तराखण्ड के हर जिले में जाएगी तथा प्रत्येक ब्लाक से यात्रा के लिए दो लोगों की नियुक्ति की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भाजपा सरकार के रहते बेरोजगारी व महंगाई चरम पर हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती घोटाले व यूकेएसएससी भर्ती घोटाले ने युवाओं के साथ छलावा और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। श्री माहरा ने कहा कि अग्निवीर योजना से आज युवा हतोत्साहित है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों व जर्जर कानून व्यवस्था को जनता के सामने रखेगी और भाजपा सरकार की करनी—कथनी में अंतर को उजागर करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड के अन्तिम गांव माणा से भारत जोड़ो यात्रा 07 नवम्बर को शुरू होगी। बैठक में उत्तराखंड में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने और इसकी तैयारी पर व्यापक चर्चा हुई। इसके लिए सभी जिलों से आए जिलाध्यक्षों, पीसीसी सदस्यों एवं ब्लाक अध्यक्षों ने बैठक में अपनी बात रखी और सुझाव भी प्रस्तुत किए।
बैठक में उपस्थिति

बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने किया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पीताम्बर पाण्डेय, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, सुमित्तर भुल्लर, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, डीडीहाट जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, नैनीताल जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, बागेश्वर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, चम्पावत जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, चमोली जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, रामनगर पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, पूर्व पिथौरागढ़ पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पीसीसी सदस्य हेमन्त बगडवाल, खष्टी बिष्ट, रंजीत दास, रमेश भाकुनी, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष बागेश्वर गीता रावल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक प्रत्याशी खजान गुड्डू, पूर्व विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र बाराकोटी, पूर्व विधायक प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी, सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री एके सिकन्दर पवार, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, भूपेन्द्र सिंह भोज, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन मेहरा, बाल विक्रम सिंह रावत, अंकुर काण्डपाल, पारितोष जोशी, संजय दुर्गापाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments