पनुवानौला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रामलीला की शुरुआत हो गई है। रामलीला का आयोजन 11 नवंबर तक होगा। इस वर्ष रामलीला को भव्य स्वरूप दिया गया है।
रामलीला के पहले दिन राम जन्म, सीता जन्म, शिव का वरदान देना, नारद मोह व रावण का कैलाश पर्वत उठाना आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि जागेश्वर वन क्षेत्राधिकारी आनंद पाठक ने मंचन का शुभारंभ किया।
नटी सूत्रधार के अभिनय में क्रमशः कुंदन गैडा व संजय नेगी, शिव पंकज सुयाल, पार्वती संजय सिंह, नारद विनोद वर्मा, रावण हेमन्त शाह, कुंभकर्ण पूरन पांडे तथा विभीषण की भूमिका का मंचन अमित जोशी ने किया। रामलीला आयोजन में देर शाम तक दर्शक जमे रहे। आयोजकों ने क्षेत्र की तमाम जनता से रामलीला आयोजन में पहुंचने का आग्रह किया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।