HomeUttarakhandHaridwarदेवसंस्कृति विवि छात्रों को मनुष्य जीवन का सही लक्ष्य बताता है- ओम...

देवसंस्कृति विवि छात्रों को मनुष्य जीवन का सही लक्ष्य बताता है- ओम बिरला

हरिद्वार| लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि देवसंस्कृति विवि एक ऐसा विश्वविद्यालय है, जहां छात्र-छात्राओं को मनुष्य जीवन के सही लक्ष्य बताया जाता है। देवसंस्कृति विवि से निकलने वाले युवा भारत को सांस्कृतिक रूप से उन्नत बनायेंगे। यहां के शिक्षण, प्रशिक्षण एवं शोध के साथ जीवन प्रबंधन आदि शुभ व्यवस्थित जीवन प्रदान करता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बिरला ने मंगलवार को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के छठे दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्राचीन मूल्येां को आधुनिक मूल्यों के साथ समन्वय करने की महती आवश्यकता है। देवसंस्कृति विवि इसे बखूबी कर रहा है। उन्होंने कहा कि विवि से शिक्षित होकर देश विदेश में जाने वाले युवक हमारे सांस्कृतिक राजदूत हैं।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि बिरला, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या ने 2661 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान कीं। इसमें सन् 2017 से 2022 तक के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट के विभिन्न पाठ्यक्रमों के उत्तीर्ण विद्यार्थी हैं। इनमें पीएचडी के 72 , पोस्ट ग्रेजुएट के 941 , ग्रेजुएट 1157 , डिप्लोमा के 187 , सर्टिफिकेट कोर्स के 304 युवा शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि देसंविवि के छठवें दीक्षांत समारोह में डिर्ग्री पाने वाले युवाओं में 60 प्रतिशत से अधिक छात्राएँ हैं। इससे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या, कुलपति शरद पारधी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया।

जानिये, कौन हैं बागेश्वर की नव नियुक्त DM Anuradha Paul

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments