हल्द्वानी : UOU में प्रवेश की तिथि बढ़ी, 15 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

0

हल्द्वानी| उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। ऐसे में जो छात्र अभी तक प्रवेश से वंचित रह गए थे, उनके लिए UOU में दाखिला लेने का मौका है। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ मदन मोहन जोशी ने दी है। उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से वांछित पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।


ADVERTISEMENTS

बता दें कि यूओयू विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। जिसके बाद प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर 2022 तक कर दिया गया है।

UOU यूजी स्तर पर बीए, बीबीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए आदि और पीजी स्तर पर एमए, एमएससी, एमबीए, एमसीए और एमकॉम की डिग्री प्रदान करता है। इसके अलावा विश्वविद्यालय डॉक्टरेट स्तर पर विभिन्न विशेषज्ञताओं में पीएचडी भी प्रदान करता है।

यूओयू में प्रवेश के लिए साल में दो बार आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। जहां ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन सत्र के लिए प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। दूरस्थ शिक्षा मोड के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र यूओयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों का विकल्प चुन सकते हैं।

IAS Anuradha Paul Success Story Click Now

ADVERTISEMENTS