HomeBreaking Newsसावधान ! अपने मोबाइल से तुरंत डिलीट कर दीजिए यह खतरनाक ऐप्स

सावधान ! अपने मोबाइल से तुरंत डिलीट कर दीजिए यह खतरनाक ऐप्स

ADVERTISEMENTS

👉 गूगल ने किया सतर्क, दर्जन भर से अधिक ऐप्स play store से हटाये

👉 कई 20 मिलियन से भी ज्यादा बार हो चुके हैं डाउनलोड

Google Play Store Fraud and Dangerous Apps

Delete these dangerous apps of play store immediately

CNE REPORT

यदि आप भी बिना सोचे-समझे प्ले स्टोर (Google Play Store) से कोई ऐप्स (Apps) अपने मोबाइल पर डाउनलोउ कर देते हैं, तो सावधान हो जाइये। गूगल ने अपनी जांच में पाया है कि बहुत से ऐप्स हैं, जो न केवल आपकी निजता पर हमला करते हैं, बल्कि आपके महंगे मोबाइल के साफ्टवेयर को भी बर्बाद कर सकते हैं। गूगल ने इस बीच 13 प्ले स्टोर ऐप्स को हटा दिया है। इनमें से कई के तो 20 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड हो चुके हैं। यदि इनमें से कोई ऐप आपके फोन मे है तो सुरक्षा के लिहाज से उन्हें तुरंत डिलीट कर दीजिए।

इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्टस के अनुसार Google ने 13 ऐप्स को Play Store से हटा दिया है। इनमें से कई तो ऐसे हैं, जो 20 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किये जा चुके हैं। गूगल ने अपनी जांच में पाया गया कि इन ऐप्स में बहुत सी ऐसी खामियां हैं, जिससे मोबाइल को खासा नुकसान पहुंच सकता है।

जांच में यह बात सामने आई कि प्ले स्टोर में ऐसे बहुत से ऐप्स हैं, जिनको डाउनलोड करने के बाद मोबाइल की बैटरी बहुत जल्दी खत्म होने लगती है। यह ऐप्स मोबाइल डेटा का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और यह उपभोक्ता की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं। यानी कुछ ऐप्स ऐसे हैं, जो आपके प्राइवेट डेटा को भी चुरा सकते हैं।

बता दें कि McAfee Mobile Research Team के एक विशेषज्ञ ने हाल में ऐसे कई ऐप्स को लेकर एक रिपोर्ट पेश की थी। जिस पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए गूगल ने इन malicious apps को google play store से तत्काल हटा दिया है। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि यह ऐप्स बैकग्राउंड में लगातार चल रहे थे और धोखाधड़ी की श्रेणी में आते हैं। गूगल टीम ने पहचान हो जाने के बाद 13 खतरनाक ऐप्स को प्ले स्टोर से बाहर कर दिया है। मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि गूगल को प्ले स्टोर पर कुछ तो ऐसे खतरनाक ऐप्स भी मिले हैं, जो डाउनलोड होने के बाद यूजर्स के मैसेज को पढ़ सकते हैं और उन्हें प्रीमियम सर्विस के लिए बिना कोई सूचना दिये subscribe कर सकते हैं। इन ऐप्स में Autolycos नाम का मैलवेयर भी मौजूद मिला है।

एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार गूगल प्ले स्टोर पर कुछ ऐसी मालवेयर ऐप्स भी हैं, जो Android users की बैंक संबंधी डिटेल पर ही हमला करते हैं। इन ऐप्स के जरिये यूजर्स की बैंकिंग डिटेल, जैसे PINs, Passwords और बाकी online banking से जुडी information leak हो जाती है।

यहां देखिये कुछ खतरनाक ऐप्स की सूची, इनमें से एक भी आपने किया है डाउनलोड तो तुरंत करें डिलीट –

😨 High Speed Camera

😨 ​Smart Task ​

😨 Flashlight+

😨 ​Memo calendar

😨 ​English-Korean Dictionary

😨 BusanBus ​

😨 Quick Notes

😨 ​Smart Currency Converter

😨 ​Joycode

😨 ​EzDica

😨 ​Instagram Profile Downloader

😨 ​Ez Notes

😨 Image Vault – Hide Images

😨 Call Recorder APK (com.caduta.aisevsk)

😨 Rooster VPN (com.vpntool.androidweb)

😨 Super Cleaner- hyper & smart (com.j2ca.callrecorder)

😨 Document Scanner – PDF Creator (com.codeword.docscann)

😨 Universal Saver Pro (com.virtualapps.universalsaver)

😨 Eagle photo editor (com.techmediapro.photoediting)

boAt ने लॉन्च किया Airdopes 191G गेमिंग TWS ईयरबड्स, चलेंगे 30 घंटे तक
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments