HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: नगर में अराजकता व गुंडागर्दी को लेकर अब व्यापारियों ने...

Bageshwar Breaking: नगर में अराजकता व गुंडागर्दी को लेकर अब व्यापारियों ने भौहें तनी

ADVERTISEMENTSAd

— बिगड़ती कानून व्यवस्था से नाराजगी, तत्काल रोक लगाने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नगर व्यापार मंडल की बैठक में नगर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए नगर में बढ़ती अराजकता व गुंडागर्दी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। बैठक में साप्ताहिक बंदी को पूर्ण रूप से लागू कराने पर सहमति जताई।

बागनाथ मंदिर परिसर में व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी जी अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन पूर्ण बंदी को लागू करते हुए नगर क्षेत्र में स्थित मॉल भी बन्द रखने पर सहमति हुई। तय किया गया कि महीने के अंतिम रविवार को नगर के होटल, रेस्टोरेंट व मिठाई की दुकानें भी बंद रहेंगी। व्यापारियों ने नगर की खराब कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए बढ़ती हुई अराजकता व गुंडागर्दी पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि बाहरी व्यापारियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाय। जिस पर एक कमेटी जा गठन किया गया है।

बैठक में पूर्व नगर व्यापार मंडल द्वारा अपने कार्यकाल का आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जिसमें 2018 से 2022 तक रुपया-59716 की देनदारी बकाया है। व्यापारियों ने व्यापार संघ हितों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान बैठक में जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, राहुल साह, जगदीश कार्की, उमेश साह, विपिन साह, तारा दत्त तिवारी, हरीश सोनी, नूतन साह, तनुज साह, सुनील पांडे, चंदन कोरंगा, हसीब, फिरोज खान, गौरव कार्की, पंकज कांडपाल, कमल रावत, मनोज अधिकारी, कमल रावत, अतुल मराठा, शेखर भट्ट आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन सचिव पुष्कर किरमोलिया ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments