HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: कंट्रीवाइड स्कूल में प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं व रंगारंग कार्यक्रम

Bageshwar: कंट्रीवाइड स्कूल में प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं व रंगारंग कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd

— सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में दो दिवसीय सरदार बल्लभ भाई पटेल चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को जानने और समझने के लिए यह चित्र प्रदर्शनी मील का पत्थर साबित होगी।

केंद्रीय संचार ब्यूरो एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर चित्र प्रदर्शनी और अन्य खेल गतिविधियों का दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय प्रदर्शनी से सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी व उनके द्वारा देश को दिए गए योगदान को समझने के लिए यह प्रदर्शनी महत्वपूर्ण होगी। जिससे आने वाली पीढ़ी को उनके आर्दशों को अपनाने की सीख भी मिलेगी।

इस दौरान गोष्ठी, चित्रकला, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुई। इसके अलावा राष्ट्रीय एकता पर गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी 31 अक्टूबर तक रहेगी। जिसमें खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के स्टाल लगाए गए हैं। इसी दौरान नगर में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ आशा तिवारी, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, गीता जोशी, चंपा पांडे अपर्णा काण्डपाल, रितु अरोरा,समेत तमाम शिक्षक आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments