HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: सांस्कृतिक संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा ‘दीप महोत्सव’

Bageshwar Breaking: सांस्कृतिक संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा ‘दीप महोत्सव’

  • दीप महोत्सव का रंगारंग आगाज, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह ने काटा फीता
  • 47 सालों से अनवरत प्रतिवर्ष मनाई जा रही दीप महोत्सव की परंपरा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
तहसील के ग्राम पंचायत मटेना में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 47वां दीप महोत्सव प्रारंभ हो गया है। शुभारंभ करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण में दीप महोत्सव मील का पत्थर साबित हो रहा है। इस मौके पर बाल कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

ADVERTISEMENTS

नवयुवक मंगल दल के तत्वाधान में आयोजित दीप महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि मटेना के युवा वर्षों से संस्कृति के संरक्षण के लिए ठोस प्रयास कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, साहित्यकार मोहन जोशी, नंदन सिंह अलमियां डॉ हेम चंद्र दुबे,आलोक पांडे, उमेश जोशी ने कहा कि आज अपनी बोली और भाषा को बचाने की सख्त आवश्यकता है। अधिवक्ता डीके जोशी ने व्यसन मुक्त समाज के लिए सभी से आगे आने की अपील की। नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष कैलाश खुल्बे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।संचालन करते हुए चंद्रशेखर बड़सीला ने कहा कि मटेना में 46 सालों से लगातार दीप महोत्सव का आयोजन हो रहा है। यह अब गांव की परंपरा बन गई है।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्व प्रधानाचार्य नंदन अलमियां को सम्मानित करते नव युवक मंगल दल अध्यक्ष कैलाश खोलिया।

इस मौके पर कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस दौरान जिपंस सुनीता आर्या, क्षेपंस भोला दत्त तिवारी, ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट, हरी दत्त जोशी,पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र जोशी शास्त्री, जेसी आर्या, उमेश जोशी, कन्हैया वर्मा, मोहन जोशी, आलोक पांडे, जीवन चंद्र दुबे, दीपक पाठक, नवीन मिश्रा, संजय पांडे, जगदीश खोलिया,मोहन जोशी, पंकज कनसेरी, विनोद काण्डपाल, सुरेश खोलिया , डॉ आनंद बसवाल, नवीन मिश्रा, जीवन दुबे, जीपी कुनियाल, मनोज खोलिया प्रमोद जोशी, इंद्र सिंह बिष्ट, आदि मौजूद थे।
नन्हे कलाकारों ने बटोरी तालियां

बागेश्वर। दीप महोत्सव के अवसर पर विभिन्न कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का भरपूर मनोरंजन किया। नन्हें बाल कलाकार परू जोशी, अभिनव खोलिया, मनीष गोस्वामी, प्रभा आर्या, सहित पंडित दीनदयाल विद्या मंदिर, खोलिया विवेकानंद विद्या मंदिर गरुड, के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इनका हुआ सम्मान

बोर्ड परीक्षा में 11वे स्थान पर रहे आदित्य बड़सीला को सम्मानित करते अतिथि।

बागेश्वर। दीप पर्व के अवसर पर क्षेत्र में शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी रहे नंदन अलमियां, प्रदेश में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 11 वें स्थान पर रहे आदित्य बड़सीला को साल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments