HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः जनपदवासियों को डीएम वंदना व एसएसपी राय ने दीं दीपावली की...

अल्मोड़ाः जनपदवासियों को डीएम वंदना व एसएसपी राय ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलाधिकारी वंदना तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने जनपदवासियों को प्रकाश पर्व ‘दीपावली’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि दीपावली के त्यौहार पर प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी लोगों खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें और त्यौहार को भाई चारे के साथ सुरक्षात्मक तरीके से मनाएं।

वहीं एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने जनपदवासियों को पावन पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए अपने संदेश में कहा है कि सभी लोग दीपावली के इस पावन पर्व को प्रेम व सौहार्द के साथ मनाएं। एसएसपी ने जनपदवासियों से अपील कि दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैया दूज कई त्योहार एक साथ होने से कई दिनों तक बाजार व सड़कों पर वाहनों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments