HomeBreaking Newsअजब-गजब : किंग कोबरा की ले ली चुम्मी, इंटरनेट पर वायरल हुआ...

अजब-गजब : किंग कोबरा की ले ली चुम्मी, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

ADVERTISEMENTSAd

Viral Video : Man kisses King Cobra

सीएनई डेस्क

दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की यदि चर्चा करें तो किंग कोबरा का नाम नंबर 01 पर आता है। कहते हैं किंग कोबरा का काटा पानी भी नहीं मांग पाता और उसकी मौत हो जाती है। फिर भी कुछ सिरफिरे ऐसे होते हैं, जो न केवल किंग कोबरा से खेलते हैं, बल्कि उसकी चुम्मी तक ले लेने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट में इन दिनों धमाल मचा रहा है।

इस वीडिया में एक सिरफिरा युवक किंग कोबरा सिर पर चूमता हुआ दिख रहा है। इस शख्स का वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक इंस्टाग्राम यूजर सौरभ जाधव द्वारा पोस्ट किया गया है। वीडियो में एक आदमी सांप को चूमने के लिए उसका पीछा करता हुआ दिखाई दे रहा है। क्षण भर बाद, आदमी ने सफलतापूर्वक उसके सिर पर एक चुम्मी ले ली।

कैप्शन में जाधव ने लिखा है कि सांप विशेषज्ञ का नाम बाबा सुरेश है। सुरेश एक वन्यजीव संरक्षणवादी और एक सर्प विशेषज्ञ हैं। वह सांपों को संभालने और बचाने के लिए लोकप्रिय हैं। बताया गया है कि इस व्यक्ति को सांप को एक बार सर्पदंश का शिकार भी होना पड़ा था। अब तक उन्होंने 38,000 से अधिक सांपों को पकड़ा है और 3,000 से अधिक सांपों को काटा है।

Crime News : किराये के बदले मांग ली पत्नी, आहत किरायेदार ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments