HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां मिली साधु की खून से सनी लाश, हत्यारा...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां मिली साधु की खून से सनी लाश, हत्यारा फरार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, ऋषिकेश

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्तराम घाट के पास एक साधु की खून से सनी लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में इस साधू की उसके एक ही अन्य साथी द्वारा हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। उसके पड़ोस में रहने वाला ही एक अन्य साधू फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार चाहरदीवारी को लेकर हुए संघर्ष में दो साधु आपस में भिड़ गये थे। जिसके बाद एक ने दूसरे पर लाठी और फाफड़े से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान रामानंद सरस्वती उम्र 55 साल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फरार हत्यारे साधू की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय हैं। जल्द ही आरोपी दबोच लिया जायेगा। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फक्कड़ किस्म के बाबा लोग थे, जो कुछ समय से इलाके में देखे जा रहे थे।

दिवाली सफाई में इन चीजों को कर दें घर से बाहर, घर आएंगी मां लक्ष्मी
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments