HomeUttarakhandDehradunअगले छः माह में 6 थानों और 20 चौकीयों में सुनिश्चित होगी...

अगले छः माह में 6 थानों और 20 चौकीयों में सुनिश्चित होगी रेगुलर पुलिस- ACS

देहरादून| सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में कानून-व्यवस्था के संबंध में समस्त जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस-प्रशासन में हर स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अपराधिक तत्वों पर निगरानी, ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने, पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था करने, पटाखों की बिक्री के दौरान एसओपी, एनजीटी तथा माननीय न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अपर मुख्य सचिव रतूड़ी ने कहा कि रेवन्यू पुलिस के कार्यों का हस्तान्तरण रेगुलर पुलिस को प्रथम चरण में अगले छः माह में 6 थानों और 20 चौकीयों में सुनिश्चित कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को इस सम्बन्ध में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

रतूड़ी ने कहा कि राज्य में ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 मिशन को सफल बनाने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने, स्कूल कॉलेजों में पैरेन्टस-टीचर्स बैठकें आयोजित करने के साथ ही शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के साझे प्रयासों की आवश्यकता है।

बैठक में डीजीपी अशोक कुमार, विशेष सचिव अभिनव कुमार, आईजी ए. पी. अंशुमन, अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

“आयुष्मान कार्ड आपका सच्चा दोस्त सबसे बड़ा संकटमोचक होगा”: मोदी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments