HomeAccidentUttarakhand : देर रात खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो की दर्दनाक मौत

Uttarakhand : देर रात खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो की दर्दनाक मौत

टिहरी| बीती रात टिहरी के सुवाखोली अलमस नगुण मोटर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो संख्या UK10 8266 खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का पता रविवार की सुबह चला।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

रविवार की सुबह वाहन चालकों ने मेण्डखाल-लावणी ग्रामीण मार्ग में स्कॉर्पियो पलटी देखी तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दोनों कार सवारों के शव खाई से निकाले गए। दोनों मृतक उत्तरकाशी के रहने वाले हैं। सूचना पर राजस्व पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

हादसे में मृतकों की पहचान 28 वर्षीय अखिल बिष्ट पुत्र सुरेश बिष्ट ग्राम मांगली सेरा बरसाली, तहसील डुंडा उत्तरकाशी और 27 वर्षीय अंकित रावत पुत्र बलबीर रावत ग्राम बसुन्गा उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments