HomeAccidentउत्तराखंड : पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

उत्तराखंड : पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

ADVERTISEMENTS

Champawat|चंपावत जिले के टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शनिवार देर रात चल्थी के पास भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटी सवार युवक टनकपुर से चंपावत की ओर आ रहा था। जिसे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात 27 वर्षीय कमल भट्ट पुत्र डुगर देय भट्ट निवासी कन्युड़ा चंपावत अपनी स्कूटी संख्या UK03 B 7646 टनकपुर से चंपावत को लौट रहा था। रात्रि में चल्थी में एक विकअप वाहन संख्या UK 18 CA 4310 जो टनकपुर की ओर जा रहा था टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की जानकरी मिलते ही चल्थी चौकी प्रभारी देवेन्द्र विष्ट अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि अपने वाहन से स्कूटी सवार युवक को चंपावत जिला अस्पताल भेजा। बताया कि पिकअप वाहन को सीज कर दिया है, चालक मौके से फरार है। चंपावत जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments