HomeCrimeलालकुआं : पुलिस ने महज 3 घंटे में पकड़ा शिव मंदिर से...

लालकुआं : पुलिस ने महज 3 घंटे में पकड़ा शिव मंदिर से चोरी करने वाला शातिर चोर

लालकुआं| कोतवाली पुलिस ने मोटाहल्दू स्थित शिव मंदिर से चोरी करने वाले शातिर चोर को महज 3 घंटे के भीतर न केवल उसे गिरफ्तार कर लिया बल्कि उसके पास से चोरी किए 1620 रुपये की नगदी बरामद हुई। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार चोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर जेल भिजवा दिया हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इधर लालकुआं कोतवाल डी.आर. वर्मा के मुताबिक गिरफ्तार चोर मनोज शर्मा पुत्र विजय कुमार है, वह लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ स्थित सिंगल फार्म बच्चीधर्मा गांव का निवासी है। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू स्थित शिवजी का मंदिर है जिसमें अज्ञात चोर द्वारा दानपात्र तोड़ कर चोर कर ली गई जिसके बाद मंदिर के पुजारी हरीश चंद्र लोशाली पुत्र गोपाल दत्त निवासी सिंगल फार्म हल्दूचौड़ ने रविवार को लालकुआं कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी जिसमें अज्ञात चोर को आरोपित करते हुए मंदिर से दानपेटिका तोड़ नगदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

वहीं केस दर्ज कर पुलिस चोर की तलाश में जुटी गई जिसके उपरोक्त खास मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर हल्दूचौड़ पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त मनोज शर्मा को महज 3 घंटे के भीतर हल्दूचौड़ स्थित सिंगल फार्म से गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किये 1620 रुपये नगद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उसके अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

वहीं कोतवाल डी.आर.वर्मा ने बताया कि पकडे़ अभियुक्त पर पूर्व में भी लालकुआं कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं जिन मुकदमों में वह जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया है। इधर पकड़ने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी कृपाल सिंह, कांस्टेबल अनिल शर्मा और प्रदीप पिलख्वाल मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments