HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: घंटों कांबिंग के बाद जंगल में मिली विवाहिता

Almora Breaking: घंटों कांबिंग के बाद जंगल में मिली विवाहिता

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के दन्या थानांतर्गत एक महिला अपने ससुरालियों से खफा होकर घर से निकल गई, जिससे कोई अनहोनी की आशंका पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए यत्र—तत्र छान मारा, जब पता नहीं चला, तो जंगल में कांबिंग की। जिसमें करीब 03 घंटे में महिला जंगल से सकुशल बरामद कर ली गई।


मामला आज ही का है। एक व्यक्ति ने थाना दन्या पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्री अपने सुसराल वालों से नाराज़ होकर कहीं चले गई है, जिससे कुछ अनहोनी की आशंका है। इस पर पुलिस तत्काल हरकत में आई। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने पुलिस की 02 टीमें गठित कर डायल 112 टीम को साथ लेकर तत्काल गुमशुदा महिला की खोजबीन शुरू करवा दी। गठित टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लोगों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस ने धौलादेवी के जंगलों में कांबिंग करते हुए महिला की तलाश की गई। करीब दो—तीन घंटे की कांबिग के बाद गुमशुदा महिला धौलादेवी के जंगल से सकुशल बरामद कर ली गई और उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने इस कार्यवाही के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments