HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में लिए ये खास निर्णय

Bageshwar: नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में लिए ये खास निर्णय

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

— नगर व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का मंथन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद नगर व्यापार मंडल की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही पुरानी कार्यकारिणी ने पूर्व का लेखा जोखा नई कार्यकारिणी को सौंपा। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।

बागनाथ मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित बैठक में तय किया गया कि अपनी दुकानों के आगे बाहरी व्यापारियों को कोई जगह नहीं देगा। बाजार में वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके लिए नगर पालिका से बात कर दुग बाजार व चौक बाजार में गेट बंद करवाया जाएगा। नगर में बाहरी क्षेत्र से आकर व्यापार करने वालों पर रोक लगाई जाएगी। बैठक में तय किया गया कि व्यापार मंडल दरियां और लाउडस्पीकर खरीदेगा। जिससे आने वाले समय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। दीपावली के बाद साप्ताहिक बंदी पर भी विचार किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। संगठन की मदद से हर समस्या का समाधान होगा। इसके बाद पुरानी कार्यकारणी ने पूर्व को लेखा-जोखा दिया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कवि जोशी व संचालन सचिव द्धी पुष्कर किरमोलिया ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अनिल कार्की, नगर उपाध्यक्ष इंदू चौधरी, हेम जोशी, पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी, उमेश साह, सुरेश तिवारी, दीपक जोशी, हेम चंद्र कांडपाल, प्रकाश जोशी, विपिन साह, जगदीश नेगी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments