HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में समारोहपूर्वक मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विशेष पूजा-अर्चना

अल्मोड़ा में समारोहपूर्वक मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विशेष पूजा-अर्चना

👉 रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

नगर में रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। हालांकि भारी बारिश के चलते इस बार शोभा यात्रा नहीं निकल पाई, लेकिन मोहल्लों में पूजा-अर्चना की गई। यहां एनडीटी में आयोजित जयंती कार्यक्रम में तमाम गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

एनटीडी में वाल्मीकि समाज ने विशेष पूजा अर्चना सहित भजन-कीर्तन किए। बारिश के चलते नगर में महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा नहीं निकाली गई। एनटीडी में हुए पूजा अर्चना के कार्यक्रम में तमाम लोगों ने महर्षि वाल्मीकि से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन में मुख्य रूप से देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री दिशांत पवार, एनटीडी सभासद सौरभ वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र बिष्ट, राकेश कुमार, अनुज पवार, दलीप चौहान, ललित कुमार, अंकित ढौढियाल, अर्जुन, मयूर, हिमांशु पवार, आनंद कुमार, निशांत पवार व मोहल्ले की तमाम महिला व बच्चे शामिल थे।

यह भी पढ़े: कल अल्मोड़ा​ जिले में बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालय

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments