HomeBreaking Newsउत्तराखंड के इस जिले में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश...

उत्तराखंड के इस जिले में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

चंपावत| चंपावत जिले में कल 10 अक्टूबर सोमवार को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश के चलते चंपावत के जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किये है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जारी आदेश के मुताबिक, मौसम विभाग देहरादून द्वारा 10 अक्टूबर 2022 को भी जनपद चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है। जारी चेतावनी के दृष्टिगत कल सोमवार 10 अक्टूबर 2022 को चंपावत जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश चंपावत जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी ने दिए हैं। जुड़ें हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से ➡️ Click Now

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत को उपरोक्तानुसार समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चम्पावत को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।

हल्द्वानी रूट अलर्ट: शेर, सूर्या नाला और खैराली नाले का जल स्तर बढ़ा, यातायात अवरुद्ध

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments