HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग : नगर के लापता पर्वतारोही अजय बिष्ट का शव बरामद, शोक...

ब्रेकिंग : नगर के लापता पर्वतारोही अजय बिष्ट का शव बरामद, शोक की लहर

ADVERTISEMENTS

✒️ व्यापार मंडल ने जताया गहरा दु:ख, श्रद्धां​जलि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तरकाशी के द्रोपदी डांडा में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से अल्मोड़ा निवासी अजय बिष्ट का शव बरामद हो गया है। 32 वर्षीय अजय का इसी साल अप्रैल माह में विवाह हुआ था। पर्वतारोहण के वह शुरू से ही बहुत शौकीन रहे थे। व्यापार मंडल ने घटना पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है।

उल्लेखनीय है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दल में से 29 सदस्य गत रविवार को डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पौ फटते ही रेस्क्यू दल ने घटना स्थल की ओर बढ़ना शुरू किया था और करीब साढ़े सात बजे दल ने घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वहीं हाई एल्टीट्यूड वार वेलफेयर स्कूल गुलमर्ग की टीम मातली हेलीपैड से सीधे घटना स्थल पर उतरी थी। तब से लेकर अब तक चले बचाव अभियान के दौरान 26 शव मिले हैं, जिनमें अल्मोड़ा के अजय बिष्ट का शव भी बरामद हो चुका है।

इधर व्यापार मंडल की शोक सभा में नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि अजय को शरू से ही पर्वतारोहण का शौक रहा था और वह अल्मोड़ा के ही कसार देवी क्षेत्र मे कैफ़े भी चलाते थे। अजय के पिता का अल्मोड़ा शहर मे नागराज होटल है। 32 वर्षीय अजय की इसी साल अप्रैल में शादी हुई थी। उन्होंने घटना पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments