HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउत्तराखंड : किच्छा में कोका कोला के गोदाम पर इनकम टैक्स का...

उत्तराखंड : किच्छा में कोका कोला के गोदाम पर इनकम टैक्स का छापा

ADVERTISEMENTS

किच्छा| ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में आयकर विभाग की टीम ने किशनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोका कोला के गोदाम पर छापेमारी की। तड़के हुई करवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की छापेमारी गोदाम के मालिक के बंगलुरु सहित उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी किये जाने की बात सामने आई है।

अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ कहने से इंकार कर दिया। शुक्रवार सुबह आयकर विभाग दिल्ली की टीम पुलिस लाइन से फोर्स लेकर किशनपुर स्थित कोका कोला के गोदाम एसएलएमजी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड पर पहुंची। गोदाम का गेट खुलवा कर टीम ने पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। गेट के अंदर व बाहर आवाजाही रोक दी गयी।

उसके बाद आयकर विभाग की टीम गोदाम के कार्यालय में कम्प्यूटर सहित वहां मौजूद दस्तावेज खंगालने में जुट गई। किच्छा के किशनपुर स्थित कोका कोला गोदाम में बरेली के परसाखेड़ा से कोका कोला के उत्पाद लाकर स्टॉक किए जाते हैं। यहां से कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति की जाती है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments