HomeUttarakhandDehradunअंकिता भंडारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आइसीयू में भर्ती

अंकिता भंडारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आइसीयू में भर्ती

देहरादून| अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी अपनी बेटी के जाने के गम से उबर नहीं पा रही हैं। गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर स्वजन उन्हें लेकर बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. रविंद्र सिंह बिष्ट ने तुरंत अंकिता की मां की रक्त से संबंधित सभी जांचों के साथ ही अन्य जांचें भी कराई। सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत पर डा. बिष्ट ने उनका सीटी स्कैन भी कराया।

चिकित्सा अधीक्षक डा. रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गई। उनका ब्लड प्रेशर फ्लक्चुएड पाया गया। मानसिक तनाव के कारण बीपी फ्लक्चुएड की यह समस्या होनी प्रतीत हुई है। डा. बिष्ट ने कहा कि उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया है।

कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं रावत ने भी बेस अस्पताल पहुंचकर अंकिता की मां सोनी देवी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इससे पूर्व डा. हरक सिंह रावत और अनुकृति गुसाईं रावत ने अंकिता के गांव डोभ श्रीकोट पहुंचकर उनके स्वजन से मिलकर उन्हें ढांढस भी बंधाया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments