HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 200 रुपये नहीं मिलने पर घर के लाडले ने फांसी...

हल्द्वानी : 200 रुपये नहीं मिलने पर घर के लाडले ने फांसी लगाकर दी जान

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| 200 रुपये नहीं मिलने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने स्वजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बनभूलपुरा के गांधीनगर निवासी 19 वर्षीय नकुल पुत्र जीवल लाल शहर में एक वॉशिंग सेंटर में काम करता था। पुलिस के अनुसार कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। हालांकि स्वजन तनाव का कारण नहीं बता सके। गुरुवार को नकुल घर पर ही था। उसने अपनी मां से 200 रुपये मांगे। मां ने बार-बार रुपये मांगने की वजह पूछी तो नाराज होकर अपने कमरे में चला गया।

काफी देर तक जब नकुल बाहर नहीं आया तो स्वजन कमरे तक गए। कमरा अंदर से लाक था। दरवाजा तोड़कर देखा तो नकुल का शव फंदे से लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक रुपये नहीं मिलने पर नाराज हुआ था। शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रख दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

आखिरकार अल्मोड़ा में जला रावण का पुतला और वातावरण में गूंजा जय श्री राम

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments