HomeBreaking Newsउत्तराखंड : गौला नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

उत्तराखंड : गौला नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

किच्छा| ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में दो दिन से लापता चल रहे युवक का शव गौला नदी किनारे मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई थी और शव को गौला नदी में फेंका गया है। युवक की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय शम्भू पुत्र सुशील दफादार रेलवे कॉलोनी वार्ड नंबर 6 बंडीया किच्छा का निवासी था, वह जंगल से लकड़ी एकत्र कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। मंगलवार की दोपहर वह घर से निकाल था। शाम को जब शम्भू घर लौट कर नहीं आया तो स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन शम्भू का कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

आज गुरुवार सुबह जब शम्भू का भाई रवि खोजबीन करते हुए जंगल में घूम रहा था तो उसको शम्भू का शव गौला नदी किनारे मिला। शम्भू के शरीर पर धारदार हथियार और चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर सीओ ओमप्रकाश शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में घटना स्थल पर डाग स्क्वाड भी पहुंच गया। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्वजनों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े: अल्मोड़ा में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments