HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : स्व. इदरीश बाबा की स्मृति में फुटबॉल मैच 08 अक्टूबर...

रानीखेत : स्व. इदरीश बाबा की स्मृति में फुटबॉल मैच 08 अक्टूबर को

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd Ad

फुटबॉल के गुरु द्रोणाचार्य के रूप में विख्यात स्व. इदरीश बाबा कि स्मृति में फुटबॉल प्रदर्शनी मैच का आयोजन 08 अक्टूबर, 2022 को नृसिंह स्टेडियम, रानीखेत में होगा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कमांडेंट केआरसी रानीखेत ब्रिगेडियर आई.एस. सेम्याल शिरकत करेंगे। आयोजकों ने नगर की समस्त खेल प्रेमी जनता से फुटबॉल मैच में उपस्थित होकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने करने की अपील की है। यह मैच दोपहर 02 बजे से शुरू होगा। आयोजन अल्मोडा फुटबॉल संघ रानीखेत की ओर से किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि फुटबॉल पुरोधा द्रोणाचार्य मो. इदरीश बाबा का जन्म साल 1940 में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन के पूरे 50 साल फुटबॉल के खिलाडियों को संवारने में बिताये। उनका 79 वर्ष की आयु में साल 2020 के सितंबर माह में निधन हो गया था। अंतिम समय वह कैंसर की चपेट में आ गये थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments