HomeUttarakhandAlmoraशुभकामनाएं : मीडिया से किशन जोशी, पुलिस विभाग से कानि कमल जोशी...

शुभकामनाएं : मीडिया से किशन जोशी, पुलिस विभाग से कानि कमल जोशी को मिला कोरोना योद्धा सम्मान

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस कार्मिकों के साथ ही मीडिया कर्मियों को भी कोरोना वॉरियर्स आफ द डे सम्मान नियमित रूप से दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पत्रकार किशन जोशी और पुलिस विभाग से कमल जोशी को यह सम्मान प्रदान किया गया है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कानि 233 टीपी कमल जोशी कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा लाॅकडाउन के दौरान कोतवाली अल्मोड़ा चौखुटिया में ड्यूटी करते हुए 07 जरूरतमन्द नेपाली मजदूरों को राशन उपलब्ध कराया गया तथा होटल मैनेजमैन्ट के अतिरिक्त लोधिया बैरियर में ड्यूटीरत रहते हुए बाहरी राज्यों एवं जनपदों से आने वालों की थर्मल स्कैनिंग करते हुए उन्हें उनके गन्तव्य को भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं किशन जोशी पुत्र गोपाल दत्त जोशी निवासी तल्ला दन्या अल्मोड़ा आपके द्वारा लॉकडाउन के दौरान साइंस पार्क में 18 मजदूरों के फंसे होने जिनके पास राशन नहीं था उनकी समस्या को न्यूज 18 चैनल के माध्यम से सामाजिक संगठनों तक पहुंचाया। इसके अतिरिक्त पुलिस के मानवीय कार्यों को अपने चैनल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया गया, जिससे जरूरतमन्द लोग अल्मोड़ा पुलिस के विभिन्न पहलों से लाभान्वित हो सके। दोनों कोरोना योद्धाओं को शनिवार को कोरोना वारियर का सम्मान प्रदान किया गया।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments