HomeUttarakhandHaridwarहरिद्वार पहुंचे एक्टर महेश बाबू, गंगा में विसर्जित की अपनी मां की...

हरिद्वार पहुंचे एक्टर महेश बाबू, गंगा में विसर्जित की अपनी मां की अस्थियां

हरिद्वार| फिल्म अभिनेता महेश बाबू रविवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने वीआईपी घाट पर अपनी मां की अस्थियां विसर्जित की। इस दौरान तीर्थ पुरोहित अखिलेशानंद शर्मा गोविंद ने पूरे विधि विधान से कर्मकांड कराया। अस्थि विसर्जन के बाद वे वापस जौलीग्रांट के लिए रवाना हो गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बता दें कि तीन दिन पहले अभिनेता महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी। इस खबर को सुनने के बाद महेश बाबू के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।

सभी ने अपने चहेते कलाकार की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोड़कर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोक संदेश साझा किया। जानकारी के अनुसार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी लंबे समय से बीमार थीं। हैदराबाद स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments