HomeAccidentहरिद्वार-देहरादून मार्ग पर सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत,बेटा जा रहा था...

हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत,बेटा जा रहा था विदेश

देहरादून| हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर छिद्दरवाला के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मां और बेटे की मौत हो गई। मां विदेश जा रहे अपने बेटे को छोड़ने के लिए सड़क पर आई थी। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

रायवाला पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की है। थानाध्यक्ष रायवाला भुवन पुजारी ने बताया कि आशा प्लॉट छिद्दरवाला निवासी त्रिलोक सिंह विदेश में रहता है। रविवार सुबह उसे विदेश जाना था। उसकी मां भवानी देवी उसे छोड़ने के लिए मुख्य मार्ग पर आई थी। इसी बीच जब वह वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मां और बेटे को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल त्रिलोक सिंह (41 वर्ष) पुत्र जयपाल सिंह, भवानी देवी (63 वर्ष) पत्नी जयपाल सिंह निवासी आशा प्लॉट छिद्दरवाला को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक त्रिलोक सिंह जर्मनी में काम करता है। छुट्टी बिताने के बाद वह वापस जर्मनी लौट रहा था। वहीं जिस कार से मां-बेटे को टक्कर लगी, वह हिमाचल से आ रही थी। बताया कि कार सवार लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कार चालक मनीष कुमार पुत्र प्रकाश निवासी बिलासपुर थाना शाह तलाई, जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश को हिरासत में ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments