HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, पुरस्कार वितरण

अल्मोड़ा : दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, पुरस्कार वितरण

✒️ लमगड़ा विकास खंड खेल प्रतियोगिताएं

✒️ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा विक्रम बगड़वाल ने किया उत्साहवर्धन

✒️ खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट ने सुनाए प्रेरणादायी प्रसंग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

विकासखंड लमगड़ा स्थित टकोली के खेल मैदान में चल रही ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। खेलों में कबड्डी, खो-खो, 50, 100, 400, एवं 600 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्का क्षेपण गोला फेंक, सुलेख (हिंदी/अंग्रेजी) एवं मानचित्र, अंताक्षरी का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा सुश्री प्रेमा बिष्ट ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा विक्रम बगड़वाल तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य ढैली नीमा ढैला व ग्राम प्रधान ढैली ललिता ढैला थे। इन सभी का स्वागत ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक देवेन्द्र कुमार टम्टा, सह समन्वयक पूनम पंत, कार्यक्रम संयोजक दिगपाल राम तथा विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक, भोजन माताएं, अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का विशेष स्वागत करते हुए बच्चों को प्रेरणादायी प्रसंग सुनाते हुए खेल भावना के साथ भागीदारी करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों में अनुशासन, व्यक्तित्व का विकास एवम मुकाबला स्पर्धा करने की क्षमता का विकास होता है। मुख्य अतिथि विक्रम सिंह बगड़वाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में विशेष मेहनत व अभ्यास करके अपनी जीत सुनिश्चित की जा सकती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित बच्चों की सराहना करते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुनगल के बच्चों को 500 पुरस्कार स्वरूप दिया गया तथा स्थानीय टकोली खेल मैदान के सुधारीकरण करने के प्रयास की बात कही गई।

इन प्रतियोगिताओं मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा विक्रम सिंह बगडवाल व खंड शिक्षा अधिकारी लमगडा सुश्री प्रेमा बिष्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेंद्र सिंह मिराल द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में इन्होंने पाया पहला स्थाना –

⏩ कबड्डी में प्रथम स्थान जलना संकुल

⏩ अंताक्षारी में शहरफाटक संकुल

⏩ 100 मीटर की बालिका दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठाट की ज्योति बिष्ट

⏩ 400 मीटर की दौड़ में जूनियर वर्ग में जूनियर हाईस्कूल बजेठी की तनुजा आर्या

⏩ लंबी कूद में कल्याणिका पब्लिक स्कूल के विकास पांडे

⏩ सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान जूनियर हाई स्कूल सिरसौरा ने प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम को निर्बाध संचालित करने मे संजय जोशी, राजेंद्र सिंह मनराल, संजीव जोशी, देवेन्द्र सिंह भाकुनी, देवेंद्र कुमार, सुंदर फर्तियाल, ज्योति पंत, महेंद्र बोरा, उमा भट्ट, गोपाल सिंह चौहान, गजेंद्र गोस्वामी, नमिता वर्मा, निधि डांगी, ललिता जोशी, पूनम पंत, अनिता बिष्ट, निर्मला राणा, शोभा बिष्ट त्रिलोक सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का प्रमुख योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments